इलाहाबाद: प्राथमिक विद्यालयों में मौलिक नियुक्ति की मांग कर रहे हैं प्रशिक्षुओं का बेमियादी अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। हालांकि मौलिक नियुक्ति का अभी आदेश नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव संजय सिन्हा ने मंगलवार को अनशनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह शासन को मौलिक नियुक्ति के आदेश जारी करने के लिए अनुस्मारक भेज रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी ज्ञात हो कि परिषद ने इसके पहले सात सितंबर को भी शासन को पत्र लिखकर मौलिक नियुक्ति के आदेश देने की मांग की थी। मौलिक नियुक्ति की मांग के बारे में प्रशिक्षु शिक्षक रामसजीवन विश्वकर्मा, भोजराज सिंह, चंद्रसेन, नाहर सिंह और अश्वनी कुमार ने चार अक्टूबर से बेमियादी अनशन पर बैठे थे। उन्हें समर्थन देने के लिए प्रदेश के 28 जिलों से 350 शिक्षक भी शिक्षा निदेशालय में 22 दिन से डटे हैं।
Home /
UPTET /
सभी प्रकार के समाचार /
यूपीटीईटी(uptet) 2011 के प्रशिक्षु शिक्षकों का बेमियादी अनशन खत्म
Wednesday, October 11, 2017
यूपीटीईटी(uptet) 2011 के प्रशिक्षु शिक्षकों का बेमियादी अनशन खत्म
Share this
Related Articles :
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments
Post a Comment